लद्दाख : 10,600 फीट, 25 लाख फूलों वाला फ्लावर गार्डन आज से आमजन के लिए खुला

feature-top

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटन और कृषि के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया है। लेह में 10,600 फीट की लुभावनी ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे 'ट्विन फ्लावर गार्डन' को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। करीब 40 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इन मैदानों में 25 लाख से अधिक उच्च मूल्य वाले फूल खिले हैं, जिसने बंजर पहाड़ी इलाके को रंगों के समंदर में बदल दिया है। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इन दोनों गार्डनों को जनता को समर्पित किया।


feature-top