झारखंड : राज्य सहकारी बैंक 'धोखाधड़ी' मामले में ED की 7 ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 'झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक' की सरायकेला शाखा में हुए करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। पीएमएलए (PMLA) की धाराओं के तहत जारी इस जांच में तत्कालीन बैंक अधिकारियों और कारोबारी संजय डालमिया के बीच साठगांठ से किए गए वित्तीय हेरफेर और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत खंगाले जा रहे हैं।


feature-top