LIC फ्रॉड केस : CBI ने रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज की FIR

feature-top

CBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, इसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश सेठ, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। यह मामला लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) के निवेश से जुड़े कथित 2,684.57 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है। यह FIR LIC से मिली लिखित शिकायत के आधार पर RCAP, अंबानी, सेठ, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के खिलाफ़ दर्ज की गई थी।


feature-top