रायपुर : GST फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, फर्जी कंपनियों के जरिए 23 करोड़ टैक्स की चोरी

feature-top

रायपुर में राज्य जीएसटी अधिकारियों ने एक बड़े कर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए केवल कागजों पर चल रही फर्जी (शेल) कंपनियों के जरिए ₹141 करोड़ के बोगस कारोबार का खुलासा किया है। इस घोटाले में बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस जारी करके अवैध रूप से ₹23 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पा गया था।

वित्तीय जांच और फर्जी नेटवर्क का पता चलने के बाद, जीएसटी विभाग ने शामिल संस्थाओं के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कर लिया है और कर चोरी की इस राशि को वसूलने व नेटवर्क पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


feature-top