त्रिपुरा : नवंबर तक शुरू होंगे 6 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

feature-top

त्रिपुरा सरकार नवंबर तक छह एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल खोलने की योजना बना रही है। पूर्वोत्तर राज्य में आदिवासी छात्रों को अच्छी शिक्षा देने के मकसद से बारह EMRS अभी चल रहे हैं।

ट्राइबल वेलफेयर के डायरेक्टर सुभाषिश दास ने बताया, "छह EMRS का निर्माण कार्य कुछ छोटे-मोटे कामों को छोड़कर पूरा हो चुका है। हमने 'नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' (NESTS) से गुज़ारिश की थी कि नई भर्तियां पूरी होने तक मौजूदा EMRS से कुछ टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को नए स्कूलों में तैनात करने की इजाज़त दी जाए। NESTS हमारे प्रस्ताव पर सहमत हो गया है।"


feature-top