आंध्र प्रदेश : पुलिस नोटिस में 'FBI' का ज़िक्र होने पर विवाद, YSRCP ने केंद्र से करी जांच की मांग

feature-top

YSR कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के पास इस मामले को उठाएगी। यह मामला सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने की उस रिक्वेस्ट से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने भेजा था और जिसमें US फेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नाम का इस्तेमाल किया गया था।

पार्टी का आरोप है कि गुंटूर की एक घटना से जुड़ी पोस्ट के बारे में आंध्र प्रदेश पुलिस ने 'X' से जो रिक्वेस्ट की थी, उसमें ऑर्गनाइज़ेशन वाले कॉलम में "FBI" का नाम लिखा था। पार्टी ने कहा है कि वह इस मामले को विदेश मंत्रालय और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के सामने रखेगी।


feature-top