सीनियर पत्रकार पायल मेहता का निधन, PM, राहुल गांधी और मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया

feature-top

CNN-News18 की सीनियर पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया।

मेहता (46) मुंबई के दौरे पर थीं, तभी सुबह-सुबह उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया।


feature-top