पंजाब : कांग्रेस नेता नवदीप सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या

feature-top

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में अज्ञात हमलावरों ने 27 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। मृतक की पहचान सुखराज सिंह उर्फ ​​काका के तौर पर हुई है, जो पड्डा गांव के मौजूदा कांग्रेस सरपंच नवदीप सिंह के छोटे भाई थे। परिवार के मुताबिक, वह बाबा श्री चंद की जयंती के मौके पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मत्था टेकने गुरुद्वारे गए थे।


feature-top