पंजाब चुनाव : CM मान ने शुरू किया घर-घर प्रचार, रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुंचे जनता के बीच

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धुरी से आम आदमी पार्टी के राज्यव्यापी 'घर-घर संपर्क अभियान' की शुरुआत की। इसके ज़रिए वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों के घरों तक पहुंचा रहे हैं।

धुरी से इस अभियान की शुरुआत करते हुए मान ने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और पहलों का ज़िक्र किया, जिनमें मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक के ज़रिए मुफ़्त चिकित्सा सुविधाएँ, सरकारी स्कूलों में मुफ़्त शिक्षा और प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस पर लगाम लगाने के उपाय शामिल हैं।


feature-top