केरल : भारी बारिश और भूस्खलन से 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

feature-top

 केरल के तीन ज़िलों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों और ज़िला कलेक्टरों को हर घंटे हालात का जायज़ा लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सतीसन मलप्पुरम ज़िले के निलंबुर गए। वे पूक्कोट्टुम्पडम में राहत और बचाव कार्यों का जायज़ा लेने गए थे, जहाँ एक दिन पहले पर्यटकों के एक समूह के छह लोग कोट्टापुझा नदी में अचानक आई बाढ़ में डूब गए थे। पाँच लोगों के शव तो मिल गए हैं, लेकिन एक महिला का शव अभी भी नहीं मिला है।


feature-top