गुजरात : अंबाजी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को SUV ने रौंदा, भीड़ ने फूंकी कार

feature-top

गुजरात के साबरकांठा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां के हिम्मतनगर-इदर हाईवे पर दोलगढ़ पाटिया के पास एक तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो कार ने अंबाजी मंदिर जा रहे 12 पदयात्री श्रद्धालुओं को बुरी तरह रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उग्र हुई भीड़ ने भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और हाईवे पर ही कार को आग के हवाले कर दिया l


feature-top