रायपुर : BJP पार्षद प्रीतम ठाकुर की कार पर हुआ हमला, तलाश जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है, जहां आमापारा इलाके में ढंग से गाड़ी चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर पथराव कर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद पुलिस द्वारा छोड़े गए नशे में धुत दोनों युवकों ने मौका पाकर बैरनबाजार क्षेत्र के पास पार्षद की गाड़ी का पीछा किया और पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए


feature-top