छ.ग कोयला घोटाला : मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, मकान सील

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित अवैध कोयला लेवी घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा और कस गया है। आयकर विभाग की टीम ने दुर्ग-भिलाई के जुनवानी स्थित 'सूर्या रेजिडेंसी' पहुंचकर घोटाला के मुख्य आरोपी व कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी बेनामी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में पहले ढोल बजाकर मुनादी कराई व सार्वजनिक रूप से नोटिस पढ़कर सुनाया, जिसके बाद मनीष उपाध्याय के नाम पर पंजीकृत लेकिन सूर्यकांत तिवारी से संबंधित उक्त मकान को सील कर दिया गया। 


feature-top