शरजील इमाम को शादी में शामिल होने के लिए मिली 7 दिन की अंतरिम ज़मानत

feature-top

दिल्ली की अदालत ने जेल में बंद छात्र एक्टिविस्ट शरजील इमाम को उनके चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम ज़मानत दी है, जिससे उन्हें 4 से 10 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रिहाई मिल सकेगी। कड़कड़डूमा कोर्ट ने इमाम को यह राहत दी है। उन पर 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की "बड़ी साज़िश" के मामले में मुक़दमा चल रहा है, जो गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।


feature-top