'वंदे मातरम' विवाद : SG तुषार मेहता की 'नक्सल' टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी तीखी बहस

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में वंदे मातरम् कानूनी संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार के वकील द्वारा "नक्सली" शब्द का इस्तेमाल करने पर तीखी बहस हुई। इस संशोधन के तहत 'वंदे मातरम' न गाना एक दंडनीय अपराध है। गायक टीएम कृष्णा की याचिका पर बहस कर रहे सीनियर वकील एस. मुरलीधर ने इस शब्द के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई, लेकिन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी टिप्पणी वापस लेने से इनकार कर दिया।


feature-top