असम : सिमंत शेखर ने BJP छोड़ी, फिल्म निगम अध्यक्ष पद से भी हटे

feature-top

असम के लोकप्रिय गायक सिमंत शेखर ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही 'असम राज्य फिल्म निगम' के अध्यक्ष पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। सौंपे गए इस इस्तीफे के पीछे जुबीन गर्ग को लेकर पार्टी के एक विधायक की सार्वजनिक आलोचना के बाद पैदा हुआ विवाद माना जा रहा है।

  • विवाद की वजह : गुवाहाटी सेंट्रल से बीजेपी विधायक विजय कुमार गुप्ता ने 19 सितंबर को "जुबीन दिवस" के एक कार्यक्रम में असम के दिग्गज संगीतकार जुबीन गर्ग को लेकर कई गलत तथ्य पेश कर दिए। विधायक ने कहा कि जुबीन ने 40 भाषाओं में 3,000 गाने गाए हैं (जबकि असल में उन्होंने 30,000 से अधिक गाने गाए हैं) और उनकी 2017 की सुपरहिट फिल्म 'मिशन चाइना' को गलती से 'चाइना मिशन' कह दिया।

  • गायक सिमंत शेखर का तीखा पलटवार: जुबीन गर्ग के अपमान से आहत होकर सिमंत शेखर ने सोशल मीडिया पर विधायक की सार्वजनिक निंदा करते हुए लिखा: "पहले जुबीन गर्ग का अच्छे से अध्ययन करें, उनके संगीत, असमिया समाज और संस्कृति में उनके योगदान को समझें। उसके बाद ही मीडिया के सामने आकर बयानबाजी करें।" शेखर ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा का मतलब यह नहीं कि वे किसी दिग्गज के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयानों का समर्थन करें। हालांकि, बाद में विधायक गुप्ता ने जुबान फिसलने की बात कहकर माफी मांग ली थी।


feature-top