चक्रवात ‘अर्नब’ : आंध्र-ओडिशा समेत 4 राज्यों पर मंडराया खतरा

feature-top

भारत के पूर्वी तटीय राज्यों पर चक्रवात 'अर्नब' का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम अब एक गंभीर डीप डिप्रेशन  में तब्दील हो चुका है। इसके आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच टकराने की प्रबल संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी तबाही और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


feature-top