अयोध्या राम मंदिर धोखाधड़ी मामले में 60 हजार पन्नों की चार्जशीट

feature-top

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने अयोध्या राम मंदिर धोखाधड़ी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ 60,000 पन्नों की एक विशाल चार्जशीट दाखिल की है। एसआईटी ने इस विस्तृत जांच रिपोर्ट को अयोध्या के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  की अदालत के समक्ष पेश किया। इस चार्जशीट में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी और जालसाजी की पूरी बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया गया है।


feature-top