‘CEC ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में नहीं होना चाहिए कोई चुनाव’ : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने मांग की कि देश में भविष्य के कोई भी चुनाव वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में नहीं कराए जाने चाहिए। उन्होंने आयोग के भीतर सामने आए आंतरिक मतभेदों को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बेहद गंभीर खतरा बताया। 


feature-top