तेलंगाना: KCR परिवार समेत BRS नेताओं की जमीनों की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति

feature-top

तेलंगाना की ए. रेवंत रेड्डी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), उनके परिवार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने इन नेताओं से जुड़ी जमीनों के कथित अवैध कब्जों और भूमि नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश (G.O.Ms.No.134) के अनुसार, यह जांच मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा राज्य विधानसभा में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शुरू की गई है। सरकार का आरोप है कि पिछले शासनकाल में कृषि भूमि सीलिंग कानून का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर जमीनों का अधिग्रहण किया गया।

4 सदस्यों की जांच समिति गठित

इस हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच के लिए बनाई गई समिति भूमि रिकॉर्ड की बारीकी से समीक्षा करेगी, नियमों के उल्लंघन की जिम्मेदारी तय करेगी और कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी। इस समिति में निम्नलिखित अधिकारी शामिल हैं:

  • अध्यक्ष: ए. श्रीदेवीसेना (आयुक्त, कॉलेजियेट और तकनीकी शिक्षा)।
  • संयोजक: राजीव गांधी हनुमंतु (विशेष सचिव, पंजीकरण और स्टैम्प विभाग)।
  • सदस्य: संदीप कुमार झा (जनगांव जिला कलेक्टर)।
  • स्थानीय सदस्य: संबंधित जिले के कलेक्टर, जहां की जमीन विवादित है।


feature-top