लद्दाख में हिंसा की पहली बरसी पर ‘शहीद दिवस’, बंद रहा बाजार

feature-top

लद्दाख में राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा उपायों की मांग के दौरान भड़की भीषण हिंसा की पहली बरसी पर क्षेत्र में पूर्ण बंद रहा। लद्दाख के कई हिस्सों, विशेष रूप से लेह और कारगिल में बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं और सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नदारद दिखे, जिससे सामान्य जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा इस दिन को "शहीद दिवस"  के रूप में मनाया गया।


feature-top