कावेरी जल विवाद: SC ने कर्नाटक सरकार से मांगा तमिलनाडु की याचिका पर जवाब

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है, जिसमें कावेरी नदी के पानी में भारी कमी का हवाला देते हुए अपने हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग की गई है l जहां तमिलनाडु सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि पानी की कमी के कारण उसने अपनी शुरुआती खरीफ फसल खो दी है, वहीं कर्नाटक सरकार ने दलील दी कि वह स्वयं बेसिन में "भयानक सूखे की स्थिति" का सामना कर रही है l यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मसीह और जस्टिस संदीप मेहता की तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया था l


feature-top