अगस्ता वेस्टलैंड केस : श्रवण गुप्ता को FEO घोषित करने की मांग

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने रियल एस्टेट फर्म एमजीएफ डेवलपमेंट्स के प्रमोटर श्रवण गुप्ता को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए विशेष अदालत का रुख किया है।  भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत की गई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश में मौजूद उनकी संपत्तियों को जब्त करना है। श्रवण गुप्ता ₹3,737 करोड़ के अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में सह-आरोपी हैं और लंबे समय से जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर हैं।


feature-top