झारखंड: जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी समेत 4 की मौत

feature-top

झारखंड के जमशेदपुर में शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी तृषा सिंह सहित कार में सवार चारों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "सहयोगी मंत्री और बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी और अन्य लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर से मेरा दिल अत्यंत व्यथित है। किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने का दर्द असहनीय है"।


feature-top