मणिपुर : सीमा पर 4 नागा नागरिकों की हत्या के विरोध में 24 घंटे का बंद

feature-top

मणिपुर के कामजोंग ज़िले में एक हथियारबंद समूह के हमले में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4 बजे मणिपुर के कामजोंग ज़िले के पिलोंग गांव में हुई। पिलोंग गाँव कामजोंग ज़िले में भारत-म्यांमार सीमा पर पिलर नंबर 95 के पास स्थित है। म्यांमार स्थित विद्रोही गुट (KNA(B)) के होने का संदेह रखने वाले कुछ अज्ञात हथियारबंद लोग, जिनके पास आधुनिक हथियार थे, भारत-म्यांमार सीमा से होते हुए पिलोंग गाँव में घुसे और ग्रामीणों पर गोलीबारी की।


feature-top