छ.ग : 30 सितंबर को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 सितंबर को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। आगामी त्योहारी सीजन, किसान कल्याण योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में साय सरकार द्वारा कई अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगाए जाने की संभावना है।


feature-top