J&K : राज्य दर्जा दिलाने के लिए CM अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, कहा - 'BJP के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

feature-top

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद सदन में भारी हंगामा और धक्का-मुक्की हुई, क्योंकि बीजेपी सदस्यों ने प्रस्ताव की प्रतियां फाड़ दीं। प्रस्ताव में विवाद का मुख्य बिंदु उमर अब्दुल्ला का J&K विधानसभा द्वारा पहले पारित प्रस्तावों का ज़िक्र करना था, जिसमें 2000 में पारित J&K स्वायत्तता प्रस्ताव भी शामिल था।


feature-top