2020 दिल्ली दंगा : SC ने मीरान हैदर की ज़मानत शर्तों में ढील देने की याचिका करी खारिज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी मीरान हैदर पर लगाई गई ज़मानत की शर्तों में बदलाव करने से इनकार कर दिया। इन शर्तों के तहत उन्हें किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने, सभाओं को संबोधित करने या किसी भी रूप में पोस्टर या बैनर बांटने से रोका गया है। कोर्ट ने कहा कि फ़ैसले में इस शर्त को सिर्फ़ मौजूदा मामले तक सीमित रखने के बजाय "जानबूझकर" व्यापक रखा गया था।


feature-top