संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

feature-top

उच्चतम न्यायालय ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने मस्जिद प्रबंधन समिति, हिंदू पक्षकारों और उत्तर प्रदेश सरकार की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। 

मस्जिद समिति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 19 मई 2025 के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है, जिसमें निचली अदालत द्वारा मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक या स्थानीय सर्वेक्षण के फैसले को बरकरार रखा गया था। 


feature-top