बंद चाय बागानों पर बंगाल सरकार सख्त, 7-10 दिन में खोलने का अल्टीमेटम

feature-top

पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल के 21 बंद चाय बागानों को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर फिर से खोलने का कड़ा निर्देश जारी किया है। राज्य के परिवहन और श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सिलीगुड़ी के श्रमिक भवन में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा करी।

सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर बागान मालिक अपनी योजना सौंपें और काम शुरू करें, अन्यथा राज्य सरकार इन बागानों को अपने नियंत्रण में लेकर इच्छुक नए उद्यमियों को सौंप देगी।


feature-top