UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, शहबाज शरीफ के आरोपों को बताया ‘थियेट्रिक्स

feature-top

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर कड़ा पलटवार किया है। भारत ने अपने 'राइट ऑफ रिप्लाई' (जवाब देने के अधिकार) का इस्तेमाल करते हुए स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद और दोहरी नीति न तो खुद उसके लिए फायदेमंद होगी और न ही दुनिया के लिए l

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शहबाज शरीफ द्वारा क्षेत्रीय संघर्ष और सिंधु जल संधि को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया l उन्होंने पाकिस्तान के इस रुख को केवल एक "थियेट्रिक्स" (नाटकबाजी) करार दिया l

भारत ने एक बार फिर दोहराया कि दोनों देशों के बीच के सभी द्विपक्षीय मुद्दों को बिना किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के, केवल सीधे संवाद के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है l


feature-top