छ.ग : एशियन गेम्स 2026 महिला कबड्डी में भारत को गोल्ड, कोरबा की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका

feature-top

जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केराकछार गांव की स्टार रेडर संजू देवी ने मुख्य भूमिका निभाकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। इस स्वर्णिम सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन पर बात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनकी कड़ी मेहनत व खेल कौशल को राज्य के युवाओं व बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बताया।


feature-top