निरमा यूनिवर्सिटी में छात्र का कॉलर पकड़ने का मामला, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

feature-top

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी ने कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा छात्र का कॉलर पकड़ने और उसे धमकाने के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने और छात्र संगठनों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी के महानिदेशक आर. एन. पटेल ने तीन सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। यह कमेटी 3 से 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।यह पूरी घटना यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 18 से 20 सितंबर 2026 के बीच आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव 'टेक्नोफोरा 2026' के दौरान हुई।


feature-top