महाराष्ट्र में आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

feature-top

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज , 28 सितंबर 2026 को पूरे महाराष्ट्र में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भारतीय जनता पार्टी  को फायदा पहुंचाने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है।यह कदम कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में 25 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में किए गए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। अब आज 28 सितंबर को महाराष्ट्र के सभी जिला स्तरों पर बड़े मोर्चे और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।


feature-top