झारखंड : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 28 सितंबर को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

feature-top

झारखंड कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय का घेराव करेगी और सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने चुनाव आयोग पर BJP के एजेंट के तौर पर काम करने और बिहार व पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP की जीत पक्की करने के लिए उसे "अनुचित" फ़ायदा पहुँचाने का आरोप लगाया।


feature-top