गुजरात : फर्जी राजनीतिक फंडिंग रैकेट का खुलासा, ₹1,143 करोड़ के चंदे पर FIR

feature-top

 आयकर विभाग की एक गुप्त शिकायत के बाद गुजरात पुलिस की सीआईडी ​​(क्राइम) ने फर्जी राजनीतिक चंदे की आड़ में चल रहे एक बहुत बड़े टैक्स चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुजरात में पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त तीन राजनीतिक दलों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकीदर्ज की हैं। इनमें भारतीय नेशनल जनता दल (BNJD), स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी (SAP), और गरीब कल्याण पार्टी (GKP) शामिल हैं। इस रैकेट में मुख्य मामला BNJD के खिलाफ है, जिसने अमीर करदाताओं को टैक्स बचाने में मदद करने के लिए ₹1,143 करोड़ से अधिक का फर्जी राजनीतिक चंदा दिखाया। इस घोटाले से सरकारी खजाने को अनुमानित ₹343 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है।


feature-top