भारत-कनाडा के रिश्तों में डिप्लोमैटिक रीसेट के संकेत

feature-top

भारत और कनाडा अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक 'उच्च स्तर' पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, यह बात भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कही। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ हुई एक "बेहद उत्पादक और सकारात्मक बैठक" के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह जानकारी साझा की.यह महत्वपूर्ण बैठक दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के फिर से सामान्य होने और एक नए कूटनीतिक रीसेट का संकेत देती है


feature-top