अयोध्या राम मंदिर 'चंदा चोरी' को लेकर कांग्रेस का अभियान, घर-घर जाकर उठाएगी सवाल

feature-top

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर अक्टूबर से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचने की रणनीति बना रही है। अभियान का उद्देश्य मंदिर से जुड़े दान और कथित अनियमितताओं के मुद्दे को जनता के बीच उठाना है।

कांग्रेस का यह अभियान संगठनात्मक बदलावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर में चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। पार्टी की योजना स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की टोलियां गठित कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजने की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजने की तैयारी है। ये टीमें घर-घर जाकर राम मंदिर से जुड़े दान और चंदे में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाएंगी तथा पार्टी की मांगों से लोगों को अवगत कराएंगी।


feature-top