दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों की याचिका पर जारी किया नोटिस

feature-top

दिल्ली की अदालत ने चार महिला पहलवानों की अपील पर नोटिस जारी किया। यह अपील मजिस्ट्रेट के उस फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर की गई थी, जिसमें WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया गया था। 25 सितंबर को दायर की गई इस आपराधिक अपील में रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को आपराधिक धमकी देने के आरोप से बरी किए जाने को भी चुनौती दी गई है।


feature-top