महाराष्ट्र : संजय राउत ने FDA पर लगाया वसूली का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

feature-top

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारी होटलों, रेस्टोरेंट और क्विक-कॉमर्स व्यवसायों को लाइसेंस रद्द करने की धमकी दे रहे हैं और उनसे कथित तौर पर पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे की नियुक्ति के बाद से "क्लोजिंग नोटिस" के लिए रिश्वत की दरें ₹12,000 से बढ़कर ₹75,000 और यहाँ तक कि ₹2 लाख तक पहुँच गई हैं, क्योंकि लोगों को सख़्त कार्रवाई का डर है।


feature-top