राजस्थान : झोटवाड़ा में मंदिर आरती की आवाज को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुजुर्ग पुजारी की पिटाई

feature-top

 राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में भजन और आरती की आवाज कम करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने बेहद हिंसक रूप ले लिया। यहां के एक शिव मंदिर में 63 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी को बेरहमी से पीटने, उनके कपड़े फाड़ने और लात-घूसों से हमला करने का बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


feature-top