'वॉयस ऑफ हिंद' केस : NIA कोर्ट ने ISIS के 4 आतंकियों को सुनाई जेल की सजा

feature-top

राउज़ एवेन्यू स्थित NIA की एक स्पेशल कोर्ट ने 'वॉयस ऑफ़ हिंद' आतंकी साज़िश मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया' (ISIS) के 4 सदस्यों को सज़ा सुनाई। यह मामला नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2021 में दर्ज किया था।

आरोप तय होने के समय, लगभग 5 साल तक हिरासत में रहने के बाद चारों दोषियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद, 17 सितंबर को उन्हें दोषी ठहराया गया और 28 सितंबर को सज़ा सुनाई गई।


feature-top