नंदीग्राम उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को HC से मिली अंतरिम जमानत

feature-top

कलकत्ता हाई कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में अंतरिम ज़मानत दे दी। कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार को 20 अक्टूबर तक राहत दी है, जिससे उन्हें नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने की इजाज़त मिल गई है। यह सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफ़े से खाली हुई थी, जिन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फ़ैसला किया है; उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनावों में भवानीपुर सीट भी जीती थी।


feature-top