एंटीलिया बम केस : बर्खास्त पुलिस अफसर सचिन वाज़े को मिली ज़मानत

feature-top

मंगलवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने 2021 के एंटीलिया विस्फोटक मामले और मनसुख हिरेन मर्डर केस में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को ज़मानत दे दी। स्पेशल जज चकोर बाविस्कर ने वाज़े को ₹1 लाख का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की एक और ज़मानत भरने पर ज़मानत दे दी है। इसके अलावा, कोर्ट ने उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का भी आदेश दिया है और ट्रायल में शामिल होने के अलावा मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर ज़िलों में जाने पर रोक लगा दी है।


feature-top