ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर शुभेंदु अधिकारी का तंज : 'एक हाथ में जमात, दूसरे में दिमागी नक्सल'

feature-top

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उनके "एक हाथ में जमात और दूसरे में दिमागी नक्सल (अर्बन नक्सल)" हैं। 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर एक नई साजिश रच रही हैं। इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों (IB) से अपील की है कि वे ममता बनर्जी के इस दौरे के दौरान उनकी गतिविधियों और मुलाकातों पर कड़ी नजर रखें।

 

 


feature-top