UNGA : एर्दोगन के कश्मीर बयान पर भारत सख्त, MEA ने कहा- ‘अनुचित’ है टिप्पणी

feature-top

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए बयानों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन बयानों को "अनुचित" बताते हुए स्पष्ट किया कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के मामलों में किसी भी बाहरी पक्ष को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एर्दोगन के संबोधन पर कड़ी आपत्ति जताई। यह सातवीं बार है जब तुर्की के राष्ट्रपति ने वैश्विक मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाया है।


feature-top