'ऑपरेशन कोराग' : बडगाम एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी मूसा ढेर

feature-top

जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया, जो कई हमलों के सिलसिले में वांछित था। सुरक्षा अधिकारियों ने मारे गए आतंकवादी की पहचान मोहम्मद आसिफ, उर्फ़ 'हाशिम मूसा' के तौर पर की है। वह कई सालों से पीर पंजाल रेंज के दोनों तरफ़ हुए हमलों में कथित तौर पर शामिल होने के कारण वांछित था। बताया जा रहा है कि वह इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में चलाए गए एक सुरक्षा अभियान से भी बच निकला था।


feature-top