मैंगलोर रिफाइनरी में बड़ा हादसा, हाइड्रो सल्फर यूनिट में धमाके से 9 लोग घायल

feature-top

कर्नाटक के सुरथकल में मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की कोकर हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट में हुए धमाके में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। धमाका दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर दर्शन एच.वी. ने कहा, "इस घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने आग पर काबू पा लिया है।" दर्शन एच.वी. ने पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी और ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरवाड़े विनायक करभारी के साथ रिफाइनरी का दौरा किया।


feature-top