दिल्ली : कैबिनेट ने 1,790 करोड़ के AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

feature-top

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मंज़ूरी दे दी है। इसका मकसद रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा, अडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट और इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के ज़रिए मौजूदा सड़क नेटवर्क का बेहतर और स्मार्ट तरीके से प्रबंधन करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने दिल्ली पुलिस द्वारा ITMS प्रोजेक्ट को लागू करने की मंज़ूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 1,789.52 करोड़ रुपये है।


feature-top