झारखंड: हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय

feature-top

रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित 8.86 एकड़ भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले की न्यायिक सुनवाई औपचारिक रूप से ट्रायल के चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है।


feature-top